Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को दिल का दौरा, हालत नाजुक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई और प्राथमिक जांच के बाद हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सुबह अचानक अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें रावलपिंडी के आर्म्ड फोर्सेस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (AFIC) ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है और कहा है कि अगले 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं।

72 वर्षीय शाहबाज शरीफ पहले भी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ चुके हैं और उनका इलाज लंदन और पाकिस्तान में चलता रहा है। उनकी व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या और उम्र को देखते हुए चिकित्सकों ने पहले भी उन्हें तनाव से दूर रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी थी।