Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Paris olympic 2024: पी वी सिंधु की शानदार शुरुआत, मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हराया

भारतीय बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। सिंधु ने वूमेन्स सिंगल्स के ग्रुप-M में अपने पहले मुकाबले में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को हरा दिया। 

लगातार तीसरे ओलंपिक मेडल की कोशिश में लगी सिंधु ने रविवार को वूमेन्स सिंगल्स में 21-9, 21-6 से जीत दर्ज की। सिंधु ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उनके आक्रामक खेल और सटीक शॉट्स ने रज्जाक को मैच में पैर जमाने से रोक दिया और सिर्फ 29 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया।

सिंधु के शक्तिशाली स्मैश और रणनैतिक प्लेसमेंट ने उन्हें दोनों सेटों में जल्दी ही बढ़त हासिल करने में मदद की। यही वजह है कि उन्हें महिला बैडमिंटन में शीर्ष दावेदार माना जाता है। सिंधु का अगला मुकाबला दूसरे ग्रुप मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से होगा। उस मैच को जीतने पर वे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगी।