Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

लाओस के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, 21वें आसियान-भारत समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा एशियाई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिएलाओस के लिए रवाना हो गए है।

दोनों शिखर सम्मेलनों से इतर पीएम मोदी के लाओस के प्रधानमंत्री और जापान के नए प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

इसके साथ ही पीएम मोदी अन्य आसियान देशों के नेताओं से भी बातचीत कर सकते हैं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के जरिए भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और आने वाले समय में सहयोग की दिशा को तय करेगा।