Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

PM मोदी आज जाएंगे मॉस्को, राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर रूस जा रहे हैं। पीएम मोदी मॉस्को में भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

22वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया था। शिखर सम्मेलन आठ और नौ जुलाई को मॉस्को में होगा।

विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में बताया कि इस दौरान दोनों नेता आपसी रिश्तों की समीक्षा करेंगे और आपसी हितों के रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर बात करेंगे।

राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की आपसी और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत होगी। हम काफी महत्वपूर्ण नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।

करीब पांच साल में ये मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी आखिरी यात्रा 2019 में हुई थी। उस समय उन्होंने सुदूर पूर्व के व्लादिवोस्तोक में आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच सालाना शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सबसे ऊंचे स्तर की बातचीत का हिस्सा है। 

अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 सालाना शिखर सम्मेलन हो चुके हैं।

पिछला सालाना शिखर सम्मेलन छह दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में हुआ था। राष्ट्रपति पुतिन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए थे।