Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

PM मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लक्जमबर्ग के अपने समकक्ष ल्यूक फ्रीडेन से बात की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय वैश्विक शांति और स्थिरता के समर्थक हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फ्रीडेन ने पीएम मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था.

लक्जमबर्ग के पीएम फ्रीडेन ने यूक्रेन में संघर्ष समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. बयान में कहा गया है कि पीएम फ्रीडेन ने संघर्ष की खात्मे और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाल करने में भारत की भूमिका की सराहना की.