Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री स्टॉर्मर से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. बातचीत में दोनों नेताओं ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया,

व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई. प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ने परस्पर लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई.