Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

G20 समिट में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंचे PM मोदी

नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. PM मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में ब्राजील में 18 और 19 नवंबर को होने वाले 19वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में जोरदार स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए ब्राजील में भारतीय समुदाय के लोग एक होटल के बाहर एकत्रित हुए. 

ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. और चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है.

PM मोदी इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को सामने रखेंगे. जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री के कई नेताओं से मिलने की उम्मीद है.