Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

सिंगापुर: PM मोदी ने बजाया ढोल, हुआ भव्य स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री के ब्रुनेई की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह सिंगापुर पहुंचे हैं. उनका अप्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ढोल बजाते भी नजर आए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब सिंगापुर में सरकार बदल गई है और लॉरेन्स वॉन्ग ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली है.  

वहां वह करीब छह साल बाद अपनी पहली यात्रा पर आए हैं. और वहां एक महिला ने भी प्रधानमंत्री को राखी बांधी है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मिलेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से बातचीत करेंगे. वह सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे.