Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का ये दौरा ब्रुनेई के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाएगा, साथ ही सिंगापुर की यात्रा भी दोनों देशों के बीच रणनैतिक साझेदारी मजबूत करने में मदद करेगी।

ये ब्रुनेई दारुस्सलाम में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वे ऐतिहासिक संबंधों को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बैठक करने के लिए उत्साहित हैं।

पीएम मोदी बुधवार को सिंगापुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, मंत्री ली सीन लूंग और गोह चोक टोंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में अहम भागीदार हैं।