Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

PM मोदी ने थाईलैंड की राजमाता सिरिकित के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की राजमाता सिरिकित के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं थाईलैंड की राजमाता सिरिकित के निधन से बहुत दुखी हूं।’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में महामहिम राजा, शाही परिवार के सदस्यों और थाईलैंड की जनता के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’’ राजमाता सिरिकित का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था।