Breaking News

ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |   एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में बारिश शुरू     |   ईरान के काशान शहर में एयरपोर्ट पर हुआ हवाई हमला     |  

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और दुख की इस घड़ी में वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए उस भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया था।"

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "भारत की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया के लोगों के साथ खड़े हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति "शून्य सहिष्णुता" रखता है और इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है। सिडनी के बॉन्डी बीच पर आयोजित एक यहूदी कार्यक्रम में दो बंदूकधारियों ने कम से कम 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला घोषित किया।