Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

PM मोदी दक्षिण अफ्रीका में ‘आईबीएसए’ नेताओं की बैठक में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आईबीएसए’ नेताओं की बैठक में भाग लिया और भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) के त्रिपक्षीय मंच के तहत सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान जोहानिसबर्ग में मुलाकात की।

‘आईबीएसए’ समूह दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने, वैश्विक शासन प्रणालियों में सुधारों को आगे बढ़ाने और विकासशील देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। सितंबर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा और दक्षिण अफ्रीका की महिला, युवा और दिव्यांगजन मंत्री सिंडीसिवे चिकुंगा ने न्यूयॉर्क में वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर एक बैठक की थी।

मंत्रियों ने आईबीएसए फंड को मजबूत करने, विस्तारित करने और बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की थी जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पहल है और इसके तहत 40 देशों में 51 परियोजनाएं आती हैं। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों को बिना शर्त अस्वीकार करने की भी पुष्टि की थी और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने का आग्रह किया था।

अमेरिका की ओर से लगाए गए शुल्क संबंधी विवाद की परोक्ष आलोचना करते हुए मंत्रियों ने एकतरफा शुल्क और अन्य दबावकारी उपायों पर गंभीर चिंता जताई थी क्योंकि इनसे विश्व बाजार में अस्थिरता पैदा होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि ये ‘भेदभावपूर्ण’ उपाय विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मानदंडों के आधार पर ‘असंगत’ हैं।