Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, बीएपीएस हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे

Abu Dhabi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वो द्विपक्षीय रणनैतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए यूएई की टॉप लीडरशिप के साथ बातचीत करेंगे और यहां के बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। 2015 के बाद से ये प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात का सातवां दौरा है।

यूएई पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यूएई के लिए रवाना होने से पहले अपने बयान में मोदी ने कहा कि वो यूएई के साथ भारत की रणनैतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। मंगलवार को दोनों देशों के नेताओं के बीच होने वाली बातचीत का फोकस ऊर्जा, बंदरगाह, फिनटेक, डिजिटल स्ट्रक्चर, रेलवे और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में सहयोग पर होगा।

इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौते साइन होने का भी अनुमान है। अबू धाबी में मोदी बुधवार को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे, जो अबू धाबी में पत्थर से बना पहला हिंदू मंदिर है। ये मंदिर लगभग 27 एकड़ जमीन पर बना है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी थी।