Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

PM मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का औपचारिक स्वागत किया। मालदीव के राष्ट्रपति गुरुवार तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वो मुंबई और बेंगलुरू में बिजनेस मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे।