Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

PM मोदी ने नेतन्याहू से की बातचीत, शांति और स्थिरता की जल्द बहाली पर दिया जोर

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। मोदी ने शांति और स्थिरता की जल्द बहाली की जरूरत पर जोर दिया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द बहाली की जरूरत पर जोर दिया।”

इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए और परमाणु और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पश्चिम एशिया के दो कट्टर विरोधियों के बीच एक व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

ये 1980 के दशक में इराक के साथ युद्ध के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला था। इससे पहले दिन में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत, ईरान और इजराइल के बीच हाल के घटनाक्रमों से “बेहद चिंतित” है और उभरती स्थिति पर “करीब से नजर रख रहा है”। भारत ने “दोनों पक्षों से तनाव बढ़ाने वाले किसी भी कदम से बचने” की अपील की।