Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पीएम मोदी ने म्यांमार के सेना प्रमुख से की बात, भूकंप से हुई तबाही से निपटने में मदद का भरोसा दिलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में सेना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से शनिवार को फोन पर बात की। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘‘म्यांमार के सीनियर जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की। विनाशकारी भूकंप में लोगों की मौत होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत एक निकट मित्र और एक पड़ोसी के रूप में इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’’ 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, तलाश और बचाव दल भेज रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के तहत म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहले ही पहुंचाई जा चुकी है। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है।