Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

PM मोदी दो दिन की यात्रा पर टोक्यो पहुंचे, 15वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिन की यात्रा पर जापान पहुंच गए हैं। वे यात्रा पर यहां पहुंचे, जहां वह अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे। रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत बंधनों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर होगी। 29 से 30 अगस्त तक जापान की अपनी यात्रा के दौरान मोदी जापानी प्रधानमंत्री इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री ने जापान यात्रा पर कहा, ‘‘हम अपनी विशेष रणनैतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच साझेदारी ने पिछले 11 वर्षों में लगातार और महत्वपूर्ण प्रगति की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सहयोग को नयी उड़ान देने, आर्थिक व निवेश संबंधों के दायरे एवं महत्वाकांक्षाओं का विस्तार करने, कृत्रिम मेधा (एआई) व सेमीकंडक्टर सहित नयी और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।’’ यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त और एक सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के शहर तियानजिन की यात्रा करेंगे।

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी तथा क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी।"