Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

PM मोदी ने क्रिकेट के जरिए भारत-ब्रिटेन संबंधों का किया जिक्र, युवा क्रिकेटरों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-ब्रिटेन संबंधों पर कहा, "हम कभी-कभी स्विंग करते हैं और कभी-कभी चूक जाते हैं, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं।" ब्रिटिश प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मुक्त व्यापार समझौते पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर के बाद प्रधानमंत्री ने क्रिकेट का उदाहरण दिया। बता दें कि भारत और इंग्लैंड मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। 

मोदी ने कहा, "हम दोनों (भारत और ब्रिटेन) के लिए, क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून और हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है। कभी-कभी स्विंग हो सकती है और कभी-कभी चूक भी सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं। हम एक मज़बूत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" अपनी यात्रा का अंतिम चरण समाप्त होने के कुछ देर बाद, मोदी एक मैदान पर रुके और युवा क्रिकेटरों से बातचीत की, उनके फोटो भी खिंचवाई।