Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में नैस्पर्स कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन से इतर नैस्पर्स कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के साथ बैठक की तथा भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी ने दक्षिण अफ्रीकी बहुराष्ट्रीय इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कंपनी के अध्यक्ष कूस बेकर तथा सीईओ फैब्रिसियो ब्लोसी से मुलाकात की।

बैठक में “भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र, एआई, स्टार्टअप और अंतरिक्ष क्षेत्रों में निवेश का विस्तार करने तथा उपभोक्ता बाजार और प्रौद्योगिकी में नए अवसर तलाशने” पर केंद्रित चर्चा हुई।

मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने रक्षा एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार एवं निवेश तथा लोगों से लोगों के संबंधों सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग में प्रगति का जायजा लिया।

जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद मोदी ने अल्बनीज से मुलाकात की।

पीएम मोदी गौतेंग स्थित वाटरलूफ वायुसैनिक अड्डा (एएफबी) पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ये अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला जी20 शिखर सम्मेलन है, 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी20 का सदस्य बना था।