Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

Bhutan: पीएम मोदी ने ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ समारोह का किया उद्घाटन, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

Bhutan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव के दौरान ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक भी उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक और महामहिम चौथे द्रुक ग्यालपो जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के साथ ‘कालचक्र व्हील ऑफ टाइम एम्पॉवरमेंट’ का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला।” उन्होंने कहा कि ये समारोह जे खेनपो (भूटान के सर्वोच्च बौद्ध धर्मगुरु) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिससे ये और भी विशेष बन गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ये एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसका बौद्ध समुदाय के लिए विश्वभर में अत्यंत सांस्कृतिक महत्व है। ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ चल रहे वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव का हिस्सा है, जिसने भूटान में बौद्ध श्रद्धालुओं और विद्वानों को एक साथ लाया है।”