Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए एकजुट हुआ विपक्ष

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अगले साल आम चुनावों की देखरेख के लिए एक गैर-पक्षपातपूर्ण कार्यवाहक सरकार को सत्ता सौंपने की मांग की है। विपक्षी पार्टी ने इस मांग को लेकर राजधानी में एक सामूहिक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है।

दूसरी ओर सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शन के नाम पर हिंसा भड़काने की कोशिशि की गई तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि वो विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट के मुख्यालय के पास एक शांति रैली आयोजित करेगी, जहां पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के समर्थक इकट्ठा होंगे। 

विपक्ष का कहना है कि वह हसीना को हटाने के लिए अंतिम प्रयास कर रहा है, क्योंकि चुनाव आयोग जनवरी में होने वाले देश के 12वें राष्ट्रीय चुनाव की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। बांग्लादेश में राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है, खासकर चुनावों से पहले।