Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

ओमान: मस्कट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में इकलौती भारतीय प्रकाशक कंपनी बिखेर रही है चमक

 मस्कट के ओमान कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में चल रहे 29वें मस्कट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में दुनिया भरके 670 से ज्यादा पुस्तक प्रकाशक और विक्रेता हिस्सा ले रहे हैं। मुंबई का शेठ पब्लिकेशन्स इस पुस्तक मेले में शामिल इकलौता भारतीय प्रकाशक है।

इस साल मस्कट अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले की थीम है- 'Cultural Diversity Enriches Our Civilisation. इसका मकसद साहित्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए शांति और एकता को बढ़ावा देना है। 23 अप्रैल से शुरू हुआ ये पुस्तक मेला तीन मई को खत्म होगा।