Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

एप्पल ही नहीं, विदेश में बनने वाले सभी स्मार्ट फोन पर भी लगाया जाएगा टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि एप्पल पर लगने वाला 25% टैरिफ सैमसंग और अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं पर भी लागू होगा. ट्रम्प ने कहा कि वह व्यापार समझौते के अभाव में यूरोपीय संघ पर 50% टैरिफ लागू रखने में भी कोई हिचकिचाहट नहीं महसूस करते हैं. उनका उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करना है और इसके लिए वह आवश्यक कदम उठाने को तैयार हैं.

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ऐपल के CEO टिम कुक से कहा है कि वह आईफोन के उत्पादन को भारत ले जाने के बजाय अमेरिका में ही इसे बनाने पर ध्यान लगाएं. पिछले पांच सालों में भारत आईफोन प्रॉडक्शन के एक बड़े हब के रूप में उभरा है. पिछले एक साल में ऐपल ने भारत में 60 पर्सेंट ज्यादा फोन बनवाए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें टिम कुक से "थोड़ी समस्या" है. उन्होंने कहा "मैंने उनसे कहा, मेरे दोस्त, मैं तुम्हारा बहुत ध्यान रख रहा हूं. तुम 500 अरब डॉलर ला रहे हो, लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि तुम पूरे भारत में निर्माण कर रहे हो. मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में निर्माण करो. तुम भारत में निर्माण कर सकते हो, अगर तुम भारत की देखभाल करना चाहते हो, क्योंकि भारत दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ (शुल्क) वाले देशों में से एक है, और यहां कुछ बेचना बहुत मुश्किल है."