Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Miss Universe News: भारत दौरे पर पहुंची मिस यूनिवर्स केजर थेलविग

मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने भारत दौरे पर खुशी जाहिर की।मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग पहली बार भारत आई हैं। वो भारत के लोगों का आदर सत्कार देखकर बेहद खुश हैं।
विक्टोरिया केजर थेलविग का विमान कुछ घंटे पहले भारत में उतरा था। एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ।

उन्होेंने कहा, "सभी लोग जिन्होंने हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किया, वे खुशी से भरे हुए थे। मैं उन सभी की आभारी हूं। जिन्होंने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया।" विक्टोरिया भारत की समृद्ध संस्कृति का पता लगाने, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने और ताजमहल जैसे प्रतिष्ठित स्थलों की सैर करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा, "भारत समृद्ध संस्कृति, अद्भुत भोजन और प्यारे लोगों से भरा देश है। मैं यहां आने और यह सब अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजर थेलविग की यात्रा प्रेरणादायक है। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। हालांकि उन्होंने अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा और कड़ी मेहनत करना जारी रखा और खुद पर विश्वास बनाए रखा।

उन्होंने बताया, "जब मुझे मिस यूनिवर्स 2024 का ताज पहनाया गया, तो मैं पूरी तरह से सदमे में थी। लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि मैंने अपने सपने को सच कर दिखाया।" मिस यूनिवर्स दुनियाभर की महिलाओं को सलाह देती है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहतीं हैं और कुछ करने का जज्बा रखती हैं। विक्टोरिया बताती हैं उन्हें खाने में बटर चिकन और नान बहुत पसंद है।