Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रूस के स्कूल में नाबालिग ने की फायरिंग, छात्रों पर गोलियां बरसा खुद कर ली आत्महत्या

रूस के ब्रांस्क शहर के एक स्कूल में 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने साथी छात्रों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए। अपने साथी छात्रों पर फायरिंग करने के बाद छात्रा ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस मामसे में जांच कर रही रूस की पुलिस ने एक बयान में कहा, "शुरुआती जांच के मुताबिक, एक 14 वर्षीय लड़की स्कूल में पंप-एक्शन शॉटगन लेकर आई। इस शॉटगन ने उसने अपने सहपाठियों पर फायरिंग कर दी।"

पुलिस ने आगे बताया कि इस घटना में शूटर के साथ में दो लोग मारे गए हैं, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस फायरिंग के मकसद का पता लगाया जा रहा है।