ईरान पर अमेरिका समर्थित इजरायली हमले ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. ईरान की ओर से जवाबी हमले तेज हो गए हैं. इजराइल, यूएई, सऊदी, कुवैत, जॉर्डन, कतर और बहरीन देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया जा रहा है. दुबई शहर में मिसाइलें दागीं जा रही है. मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से विमान सेवाएं बाधित हो गई हैं. भारत ने ईरान समेत 11 देशों के एयरस्पेस से नहीं गुजरने का फैसला किया है. भारत में 444 से अधिक फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं. मिडिल ईस्ट जाने वाली विमान रनवे पर अटकी हुई हैं. एयरपोर्ट बंद होने की वजह से लाखों यात्री फंस गए हैं.
मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से भारत ने 444 से अधिक फ्लाइटें रद्द कर दीं. एयरस्पेस बंद होने की वजह से भारत ने मिडिल ईस्ट के लिए इंटरनेशनल फ्लाइटों को रद्द कर दिया है. एयर इंडिया, इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने 2 मार्च तक के लिए ईरान, मिडिल ईस्ट जाने वाली अपनी सभी विमानों को कैंसिल कर दिया है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट बंद होने की वजह से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, एक्ट्रेस सोनल चौहान दुंबई में फंस गई हैं.
ईरान हमले के बाद कई कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिसकी वजह से दुनियाभर की फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. भारत ने भी लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो, दुबई, दोहा समेत 444 फ्लाइटें रद्द कर दी है. DGCA ने एयरलाइंस से कहा है कि वो अपने फ्लाइट्स का शिड्यूल तुरंत अपडेट करेंगे. तनाव की स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा.
DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को 11 देशों के एयर स्पेस से दूर रहने की सलाह दी है. भारतीय विमानन कंपनियों से कहा गया है कि वो सर्तकता और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला दें. एयरलाइंस के फैसले से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे तमाम एयरपोर्ट पर यात्री फंस गए हैं. मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइटें रद्द होने से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.
इन 11 देशों के आसमान से नहीं गुजरने की सलाह
- ईरान
- इराक
- इजराइल
- जॉर्डन
- लेबनान
- कुवैत
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
- बहरीन
- कतर
- ओमान
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए (DGCA) स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. मिडिल ईस्ट के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश की जा रही है. भारतीय एयरलाइंस के कम से कम 9 विमान खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं. यात्रियों तक मदद पहुंचाने की कोशिश हो रही है. यात्रियों की मदद के लिए 'पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम' (PACR) , 'AirSewa' पोर्टल की मदद ली जा रही है. एयरपोर्ट पर यात्रियों को सुविधाएं उपल्बध करवाने की कोशिश हो रही है. जो फ्लाइटें रद्द हुई हैं, यात्रियों को रिफंड या री-शेड्यूलिंग में मदद मिल रही है.
दुबई एयरपोर्ट बंद होने की वजह से मुश्किल सबसे ज्यादा बढ़ी है. दुबई एक महत्वपूर्ण ग्लोबल ट्रांजिट हब है. इस एयरपोर्ट के बंद होने से भारत से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के लिए फ्लाइट का किराया तेजी से बढ़ गया है. नॉन-स्टॉप फ्लाइट का किराया दोगुने से अधिक बढ़ गया है. दुबई में ऑपरेशंस बंद होने से भारतीय यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कम किराए के चलते अक्सर लोग गल्फ हब्स के जरिए वन-स्टॉप कनेक्शन की फ्लाइट ले लेते हैं, लेकिन दुबई इंटरनेशनल शटडाउन होने से पूरे फ्लाइट नेटवर्क पर असर पड़ा है. भारत से लंदन और अमेरिका की सीधी फ्लाइटों का किराया एक झटके में दोगुना हो गया है. जो कल तक 156500 रुपये की थी, वो टिकट आज 231000 रुपये पर पहुंच गई है. यूरोप और अमेरिका के लिए भी किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल गई है. लिमिटेड सीट की वजह से किराया बढ़ता जा रहा है.