Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कराची के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 11 की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब सात बजे दूसरी मंजिल पर लगी आग ने शॉपिंग मॉल की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आग किस वजह से लगी। आग पर काबू पाने और इमारत में मौजूद लगभग 42 लोगों को बचाने के लिए 12 फायर टेंडर, एक स्नोर्कल और लगभग 50 अग्निशामकों को बुलाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद ने कहा कि आग में 11 लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। ज्यादातर मौतें धुएं के कारण सांस लेने और घबराहट के कारण हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए इमारत की बिजली काटनी पड़ी।

अधिकारी ने PTI को बताया कि, हमारी टीमें अभी भी इमारत में मौजूद लोगों की तलाश कर रही हैं, लेकिन हमने 42 लोगों को बचाया, जिनमें से सभी पुरुष थे, जो आज सुबह लगभग 7 बजे आग लगने के समय मौजूद थे। कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने पुष्टि की कि आग में नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन पुलिस अधिकारी सुम्माया सैयद ने कहा कि अब तक 11 शव दो अस्पतालों में लाए गए हैं।