Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

तीसरे मेडल पर होगी मनु की नजर, हॉकी टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत की झोली में तीसरा पदक आया। स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्‍ज मेडल पर निशाना साधा। कुसाले ने 451.4 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहे।

अब 7वें दिन भारत को अपने एथलीट से मेडल की आश होगी। विमंस 25 मीटर पिस्टल क्‍वालिफिकेशन में ईशा सिंह और मनु भाकर हिस्‍सा लेंगी। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा।