Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

MP के CM मोहन यादव ने कोबे में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को जापान में कोबे के इंडिया क्लब में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योगपति भवन झावेरी और सागर रोहेरा से मिले और चंदेरी पेंटिंग भेंट की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक निवेश का केंद्र बन रहा है, जो अलग-अलग क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि खदान से हीरे और सोना निकलने वाले मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

मध्य प्रदेश के जापान के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। 'मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025' इस साल 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 30 से ज्यादा देशों के 15,000 से ज्यादा निवेशकों के शामिल होने की उम्मीद है। ये सम्मेलन उद्योगपतियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।