Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Brazil में एक इमारत से हल्का विमान टकराया, दो लोगों की मौत

सोमवार को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के एक बड़े शहर, बेलो होरिजोंटे में एक छोटा विमान एक रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस दुर्घटना में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि विमान में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनास गेरास राज्य के दमकल विभाग ने बताया कि इमारत के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और इमारत के ढहने का "कोई साफ खतरा" भी नहीं है। विमान में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया था। दमकल विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्यों को इमारत खाली करने में निवासियों की मदद करते हुए देखा जा सकता है।