Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान युद्धविराम पर फिर उठे सवाल

US-Iran War: कुवैत ने गुरुवार को कहा कि उस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है, जिससे ईरान युद्ध में लागू नाजुक युद्धविराम को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कुवैत की सेना ने हमले की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि किन स्थानों को निशाना बनाया गया।

युद्ध के दौरान ईरान और इराक में ईरान समर्थित शिया सशस्त्र गुटों की ओर से कुवैत पर कई बार हमले किए गए थे। हालांकि, ताजा हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका ने कहा कि उसने युद्धविराम के दौरान भी ईरान को निशाना बनाते हुए हमले किए। युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और युद्ध को औपचारिक रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है।