Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Elon Musk के रॉकेट ने इसरो का सैटेलाइट GSAT-N2 लॉन्च किया

एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी ने मंगलवार को फाल्कन 9 रॉकेट से भारत के GSAT-N2 कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च किया। इस भारतीय सैटेलाइट को फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस स्टेशन से छोड़ा गया।

बताया जा रहा है कि इस सैटेलाइट के काम शुरू होने के बाद देश भर में संचार सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
खासकर देश के दूर-दराज इलाकों मेें जहां अभी इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है, वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इसके अलावा विमान यात्रा के समय भी प्लेन में लोग इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे।।