Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

कैंसर से लड़ रही हैं प्रिंसेज ऑफ वेल्स केट मिडलटन, वीडियो जारी कर दी जानकारी

प्रिंसेज ऑफ वेल्स केट ने कहा कि उन्हें कैंसर है और वे कीमोथेरेपी करा रही हैं। शुक्रवार को प्रसारित हुए एक वीडियो से उनकी हालत के बारे में पता चला। ये वीडियो बुधवार को रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब कई हफ्तों से उनके स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगायी जा रही थीं। 

वे पेट संबंधी सर्जरी के लिए जनवरी में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इस सर्जरी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया। केट ने कैंसर के इलाज के दौरान लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ठीक हूं। मैं उन चीजों पर ध्यान दे रही हूं जिससे मेरे घाव को भरने में मदद मिलेगी और इस तरह मैं हर दिन बेहतर हो रही हूं।’’ 48 साल की केट क्रिसमस के बाद से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आयी हैं। 

इसी हफ्ते एक वीडियो सामने आया जिसमें वे अपने विंडसर आवास के पास पति प्रिंस विलियम के साथ एक दुकान से जाती हुई दिखीं।