Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

कमला हैरिस ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में अपना भाषण रद्द किया, डेमोक्रेट पार्टी के समर्थक निराश

कमला हैरिस ने वाशिंग्टन डीसी में हावर्ड यूनिवर्सिटी में इलेक्शन नाइट पार्टी में अपना भाषण रद्द कर दिया है। इसकी वजह ये बताई जा रही कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में जीतते दिखाई दे रहे हैं। इससे डेमोक्रेट समर्थक निराश हैं क्योंकि कमला हैरिस ने यहीं से पढाई की है। 

डेमोक्रेट समर्थक एंड्रयू ने कहा, "हम यहां काफी करीब थे, हम उन्हें देखने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन नहीं जानते कि वो (इस बारे में) क्या कहेगी, लेकिन ये अच्छा नहीं लग रहा है। हम बहुत चिंतित हैं।"

एक अन्य डेमोक्रेट समर्थक रिचर्ड ने कहा, "मुझे लगता है कि मौजूदा वक्त में रास्ता काफी मुश्किल है। डेमोक्रेट बहुत आशावादी नहीं है, मैं देख सकता हूं कि वो क्यों नहीं बोलीं। लेकिन मैं ये भी देख रहा हूं कि यहां कई लोग बहुत निराश हैं वो यहां नहीं आईं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों उम्मीदवारों के बीच बहुत कड़ा मुकाबला चल रहा था।"

एक डेमोक्रेट समर्थक ने कहा, "नहीं, ऐसा लग रहा है कि वो नहीं जीत रही हैं। वो नहीं आ रही हैं, ये दुखद है।"