Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

जो बाइडेन ने नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर बधाई दी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को नए चुने गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर जीत की बधाई दी। ये जानकारी देते हुए वाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी फोन पर बात की और उन्हें उनके अभियान के लिए बधाई दी। ट्रंप के साथ बातचीत में बाइडेन ने देश को एकजुट करने के लिए काम करने के महत्व पर जोर दिया।

वाइट हाउस ने कहा, ‘‘उन्होंने नए चुने गए राष्ट्रपति ट्रंप को वाइट हाउस में मिलने के लिए न्योता दिया है। कल राष्ट्रपति बाइडेन चुनाव नतीजों और सत्ता सौंपने पर चर्चा करने के लिए देश को संबोधित करेंगे।’’

ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान टीम के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड जे. ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया। मौजूदा प्रशासन और आगामी प्रशासन के बीच सहज तौर पर सत्ता हस्तांतरण के लिए वाइट हाउस आने का न्योता दिया है। नए चुने गए राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर हुई इस बातचीत की तारीफ की।’’