Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस पीएम मोदी से बातचीत के लिए भारत पहुंचे

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। ये उनकी भारत की पहली यात्रा है। हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री डॉ. होलनेस बहुपक्षीय बैठकों के दौरान कई बार मिल चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री डॉ. होलनेस पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। डॉ. होलनेस भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

जमैका के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जिससे द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।