Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

गाजा में इजरायली सेना का तांडव, जहां जा रहे फलस्तीनी, वहां कर रही हमला

इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना हमास का समूल नाश करना चाहती है। वह चुन-चुनकर आतंकियों पर हमला कर रही है। वहीं, गाजा पट्टी में स्थिति बद से बदतर हो गई है। एक लाख 80 हजार से अधिक फलस्तीनियों को संयुक्त राष्ट्र आश्रयों में रखा गया है।

इजरायल की सेना गाजा में लगातार बमबारी कर रही है। फलस्तीनी हमलों से बचने के लिए लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, लेकिन वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हर जगह पर इजरायली सेना हमला कर रही है। इजरायल के हमलों से बचने के लिए जो आश्रय स्थल बनाए गए हैं, उनकी भी स्थिति बेहद खराब है। गाजा में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा संचालित स्कूलों में आश्रय बनाए गए हैं, लेकिन अब यहां भी पानी और भोजन खत्म हो गया है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि रविवार को हुए एक हमले में उसके आश्रय स्थल को नुकसान पहुंचा। इसके साथ ही पांच अन्य आश्रय स्थल भी बर्बाद हो गए। इजरायल ने सोमवार को रिपल पर हमले की चेतावनी दी थी। इससे वहां रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।