Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

लेबनान में इजराइली सेना की बड़ी घुसपैठ, ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा

Israel-Hezbollah War: लेबनान से पच्चीस साल से भी ज्यादा समय पहले की अपनी वापसी के बाद से इजराइली सेना अब तक की सबसे गहरी घुसपैठ कर रही है। ये सब अमेरिका की मध्यस्थता से हुए नाममात्र के युद्धविराम और दशकों बाद दोनों देशों के बीच हुई पहली सीधी बातचीत के बावजूद हो रहा है।

रविवार को इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा कर लिया। ये बीते 25 सालों में इजराइल की सबसे भीतरी घुसपैठ में से एक है। इजराइली सेना का कहना है कि वो हिज्बुल्लाह के पूर्व कब्जे वाले इलाकों पर अपना नियंत्रण और 'मजबूत और विस्तारित' करेगी।

अब उसने दक्षिणी लेबनान के एक बड़े हिस्से को युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। क्षेत्र के नागरिकों को तत्काल इलाका खाली करने और उत्तर की ओर जाने का आदेश दिया गया है। ये नई सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब आधिकारिक तौर पर युद्धविराम लागू है। ये वाशिंगटन में इजराइली और लेबनानी अधिकारियों के बीच होने वाली नई बातचीत से कुछ ही दिन पहले हुआ है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।