Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इजरायल ने गाजा पर फिर किए आक्रामक हमले, बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी किया जब्त


इजरायली सेना हमास के खात्मे के लिए गाजा पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच सेना ने हमास के खिलाफ अपने मिसाइल हमले में रॉकेट लॉन्चर और अन्य हथियारों को भी नष्ट कर दिया।

इस बीच गाजा में जमीनी कार्रवाई कर रही सेना ने आज गाजा के गांव जहर अल-दिख में हमास के हथियारों के गोदाम का पता लगाया। सैनिकों ने रॉकेट लॉन्चर भी जब्त किए जिनका इस्तेमाल पिछले दिनों इजरायल पर रॉकेट दागने के लिए किया गया था। 

इजरायली सेना को एक घर के अंदर मोर्टार और विस्फोटक सहित बड़ी संख्या में हथियार भी मिले। खान यूनिस में सैनिकों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिले।

इजरायली सेना ने हमास के एक सुरंग मार्ग को भी नष्ट कर दिया, जहां से आतंकवादी बाहर आते थे और रॉकेट चालित ग्रेनेड दागते थे। आईडीएफ ने कहा कि पिछले दो दिनों में, खुफिया बलों ने उत्तरी गाजा में अल शाती के बाहरी इलाके में एक स्कूल की इमारतों पर छापेमारी की, जहां हमास के दस्ते संचालित होते थे। सैनिकों को हमास के कई हथियार, कारतूस और नक्शे मिले।