Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

ईरानी राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर क्रैश, पहाड़ी पर दिखा मलबा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसका मलबा एक जगह दिखाई दिया है. एक पहाड़ी की चोटी के पास मलबा मिलने की बात सामने आई है.

17 घंटे बीत चुके लेकिन ईरानी राष्ट्रपति के क्रैश हेलिकॉप्टर का पता अभी तक नहीं चल पाया है. इस बीच तसनीम न्यूज के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है.

एक पहाड़ी पर क्रैश हेलिकॉप्टर का मलवा दिखा है, रेस्क्यू टीम वहां पहुंच रही है. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. एक पहाड़ी की चोटी के पास मलबा मिलने की बात सामने आई है.