Breaking News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को अज्ञात नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली     |   इजरायल ने दक्षिण सीरिया में सैन्य कमांड सेंटर और मिलिट्री उपकरणों को तबाह किया     |   'ईरान से इजरायल की ओर दागी गईं मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया', IDF का दावा     |   बिहार: राज्यसभा चुनाव से नदारद रहे 3 कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने भेजा नोटिस     |   निफ्टी 220 अंक चढ़ा, सेंसेक्स 738 अंक उछला     |  

ईरान ने अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना, इमरजेंसी लैंडिंग

US Israel Iran War: ईरान ने पहली बार अमेरिका के सबसे महंगे F-35 स्टील्थ फाइटर पर हमला किया है। गुरुवार को अमेरिकी मीडिया ने बताया है कि एक अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान ने मध्य पूर्व में एक अमेरिका एयर बेस पर आपातकालीन लैंडिंग की है।

अमेरिका सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पायलट की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच चल रही है। हालांकि उन्होंने एबीसी और सीएनएन सहित कई मीडिया आउटलेट्स की खबरों की पुष्टि नहीं की।

इस संघर्ष के दौरान अमेरिका ने कई विमान खो दिए हैं। पहली बार होगा जब ईरान ने फरवरी के आखिर में शुरू हुए इस युद्ध में किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है वो भी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट को जिसे दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है।

28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस इलाके में अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं और करीब 200 घायल हुए हैं।