Breaking News

ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में हुजैफा फारूक को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार     |   US के पांचवें बेडे़ के हेडक्वार्टर-मिलिट्री फैसिलिटी पर हमले की IRGC ने ली जिम्मेदारी     |   कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस वक्त समझ नहीं आया     |   अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरी विदाई, 3 दिन तक चलेगा राजकीय अंतिम संस्कार     |   ईरान ने कुवैत पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, एयर डिफेंस ने किया नाकाम     |  

Iran US Ceasefire: सीजफायर खत्म? ईरान ने लगाए 3 बड़े उल्लंघन के आरोप!

ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम 24 घंटे के अंदर ही खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने अमेरिका पर 10-सूत्रीय प्रस्ताव के तीन बिंदुओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने 10-सूत्रीय प्रस्ताव को बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार बताया था, वहीं इसके तीन प्रावधानों का पहले ही उल्लंघन किया जा चुका है।

गालिबफ के अनुसार, पहला उल्लंघन लेबनान से संबंधित युद्धविराम के बिंदु का पालन न करना है। युद्धविराम की घोषणा के बाद इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बहुत बड़ा हमला किया है। नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान सीजफायर डील में शामिल नहीं है। मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साफ तौर पर संघर्ष विराम को लेकर बयान में लेबनान का जिक्र किया था।

गालिबफ ने दूसरे उल्लंघन के लिए ईरानी हवाई क्षेत्र में एक ड्रोन के प्रवेश को जिम्मेदार ठहराया और बताया कि इसे फार्स प्रांत के लार क्षेत्र में मार गिराया गया। तीसरा उल्लंघन ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार से इनकार करने से है। ईरान ने 10-सूत्रीय प्रस्ताव के छठे बिंदु में इसकी मांग की थी।

ईरान का कहना है कि ये उल्लंघन शांति वार्ता के शुरू होने से पहले ही उनकी विश्वसनीयता कमजोर करते हैं। अमेरिका और ईरान के अधिकारी युद्धविराम पर आगे चर्चा के लिए शनिवार को इस्लामाबाद में मिलने वाले हैं। गालिबफ ने कहा, बातचीत का जो आधार बेहद व्यावहारिक था, उसका खुले तौर पर और साफ-साफ उल्लंघन किया गया। ऐसी परिस्थितियों में दो-तरफा संघर्ष विराम या बातचीत करने का कोई ठोस कारण नहीं है।
वाइट हाउस ने घोषणा की है कि शनिवार से इस्लामाबाद में शुरू होने वाली बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार, ईरान का प्रतिनिधित्व स्पीकर गालिबफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ मिलकर करेंगे।