Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जकार्ता में इंडोनेशियाई मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष खत्म करने की मांग की

इंडोनेशियाई मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष को खत्म करने की मांग को लेकर बुधवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में अमेरिकी दूतावास तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए फिलिस्तीनी झंडे और पोस्टर भी लहराए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को हमास के आतंकियों से युद्ध की निगरानी के लिए युद्धकालीन मंत्रिमंडल बनाया है। गाजा में आतंकवादियों ने इजराइल के करीब 150 लोगों को बंधक बना रखा है जिसमें सैनिक, पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में इजराइल पर हजारों रॉकेट दागे जा चुके हैं।

गाजा में इजराइल के तेजी से बढ़ते हमलों ने पूरे शहर को तबाह कर दिया है। मलबे के नीचे अज्ञात संख्या में शवों के दबे होने की आशंका है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में मरने वालों की संख्या गुरुवार सुबह बढ़कर 1,200 हो गई है।

इजराइली सेना ने कहा कि इजरायल में 189 सैनिकों समेत 1,200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इजराइल का कहना है कि इसके यहां करीब 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए हैं और गाजा के अंदर मारे गए सैकड़ों लोग हमास के सदस्य हैं।