Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

इंडोनेशिया: उत्तरी सुमात्रा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 961 हुई

घातक चक्रवात से आई बाढ़ और भूस्खलन ने इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 961 हो गई है, जबकि 276 लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में आचे तामियांग भी शामिल है, जहां जिंदा बचे हुए लोग अब एक और संकट का सामना कर रहे हैं। यहां बीमारी तेजी से फैल रही है और चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हैं।

घर कीचड़ और मलबे में दबने के कारण हजारों लोगों को अस्थायी आश्रयों में रहना पड़ रहा है, जहां न साफ-सफाई है और न ही पीने के लिए साफ पानी। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दस्त, बुखार और मांसपेशियों में दर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इलाके में सिर्फ एक ही अस्पताल है, जो कि मरीजों से भरा हुआ है। अफरा-तफरी के बावजूद, कर्मचारी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।