Breaking News

‘दोनों देशों की समृद्धि के लिए साथ काम करेंगे', नेपाल PMO ने PM मोदी को दिया संदेश     |   रुपाली चकांकर ने NCP की महिला शाखा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा     |   मुझे शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, तो किसी को कभी नहीं मिलेगा: ट्रंप     |   राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी के बीच अच्छे संबंध: US प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट     |   नेपाल: एक्शन में बालेन सरकार, पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार     |  

ईरान में अशांति के बीच घर लौटे भारतीय नागरिक, परिवार वाले कर रहे थे बेसब्री से इंतजार

New Delhi: निगाहें बस दरवाजे पर टिकी थीं... किसी अपने की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार था। दरअसल ये वो लोग थे जिनके ईरान में फंसे रिश्तेदार शनिवार सुबह वतन लौट आए। इन दिनों ईरान में फैली अशांति के बाद हालात बदले हुए हैं, इंटरनेट पर भी रोक लगा दी गई है।

अपने प्रियजनों को लेने एयरपोर्ट आए लोगों ने कहा कि भारतीय दूतावास ने तेहरान में फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए काफी कोशिशें की जो सराहनीय हैं। कुछ लोगों के अनुसार, ईरान में भारतीय दूतावास ने लगातार अपने नागरिकों से संपर्क बनाए रखा और उन्हें सुरक्षित महसूस करवाया गया।

भारत सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान गए अपने छात्रों, तीर्थयात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों से जल्दी वहां से निकलने के लिए कहा था।