Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, बुधवार को होनी थी मौत की सजा

New Delhi: सूत्रों के अनुसार यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी मंगलवार को यमनी अधिकारियों ने स्थगित कर दी है। पहले ये फांसी बुधवार को होनी थी।

केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया था। सूत्रों ने बताया कि पता चला है कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा स्थगित कर दी है।

2020 में, यमनी अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी और देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी। 38 साल की नर्स वर्तमान में यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में है।