Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, स्पेन को 2-1 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी में स्पेन को 2-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्पेन ने मैच का पहला गोल 18वें मिनट में मार्क मिरालेस के पेनल्टी स्ट्रोक के ज़रिए किया।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें मिनट में अपने बेहतरीन पेनल्टी कॉर्नर के साथ फिर से बढ़त बनाई और 33वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसी गोल की वजह से टीम ने स्पेन पर जीत दर्ज की। इस दौरान भारतीय टीम के शानदार खिलाड़ी और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपना बेहतरीन खेल दिखाया।