Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

भारत और लाओस ने कई समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और लाओस ने शुक्रवार को विएंतियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लाओस में उनके समकक्ष सोनेक्साय सिफांडोन की मौजूदगी में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। रक्षा निगम, सीमा शुल्क मामले और प्रसारण समेत कई क्षेत्रों में समझौते पर साइन किए गए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाओस में भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने भारत की ओर से समझौता ज्ञापनों की अदला बदली की। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर लाओस में हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।