Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

भारत और चिली ने व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला किया

भारत और चिली ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत शुरू करने का मंगलवार को फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक वार्ता के लिए चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट की मेजबानी की।

बोरिक व्यापार और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा के लिए भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वार्ता के बाद एक वक्तव्य में मोदी ने कहा, ‘‘आज, हमने अपनी-अपनी टीम को पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लचीली आपूर्ति और मूल्य श्रृंखलाएं स्थापित करने के लिए भी काम किया जाएगा। चिली को लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए मोदी ने कहा कि भारत इस देश को अंटार्कटिका के प्रवेश द्वार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में चिली के साथ अपने सकारात्मक अनुभव साझा करने के लिए तैयार है।