Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

भारत ने जापान से 1-1 से ड्रॉ खेला, महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बरकरार

China: भारत ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप के अपने आखिरी सुपर चार मैच में जापान के खिलाफ शुरुआती बढ़त गंवाकर 1-1 से ड्रॉ खेला जिससे उसकी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार है। भारत ने शानदार शुरुआत की।

ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन जापान ने वापसी की और कोबायाकावा शिहो ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा ड्रॉ था।

इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत से भारत सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंच जाता। अब भारत की फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें चीन और कोरिया के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करेंगी। चीन ने सुपर चार चरण में भारत को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।